फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एक अरब से अधिक का इंगट व स्क्रैप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने दो स्थानों पर छापा मारकर एक अरब रुपये से अधिक मूल्य का जिंक स्क्रैप, जिंक इंगट एवं एल्युमिनियम स्क्रैप सीज कर दिया। कारोबारी पिता-पुत्र दो करोड़ रुपये से अधिक की गलत आईटीसी लेने के मामले में फंस गए हैं।
विज्ञापन

एसआईबी की टीम ने सोमवार को आईटीआई रोड स्थित राजनगर कॉलोनी एवं न्यू अशोक नगर वाटर वर्क्स के पीछे छापा मार कर माल सीज कर दिया है। सत्या ट्रेडर्स नाम की फर्म में जिंक इंगट बनता है। कारोबारी कैंसिल फर्म से माल खरीद दिखाकर आईटीसी ले रहा था। कुछ ऐसी फर्मों से खरीद भी दिखाई जा रही है, जहां वास्तविक स्टॉक नहीं है। ये फर्म बिना माल बिल दे रहे हैं। जांच के बाद अधिकारियों ने 16 टन जिंक स्क्रैप, 10 टन जिंक इंगट सीज कर दिया है। फर्म पर एक से सवा करोड़ रुपये के गलत आईटीसी का लाभ लेने का मामला है।
एसआईबी के डीसी पंकज सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नई फर्म समग्र मेटल ट्रेडिंग कंपनी का नाम सामने आया है। इसमें 80 लाख रुपये की आईटीसी की गड़बड़ी है। इसके स्वामी सत्या ट्रेडर्स के स्वामी के पिता है। यहां पर 22 टन जिंक स्क्रैप, तीन टन एल्युमिनियम स्क्त्रस्ैप एवं 8 टन जिंक इंगट सीज किया गया है। डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने बताया कि दोनो फर्मों में एक अरब से अधिक का माल सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें