फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अब रेनू की अस्थियां लेकर धरने पर बैठे सास-ससुर

विज्ञापन
धरने पर बैठे राम प्रकाश शर्मा, कैलाशी देवी, अनिल चौधरी के पिता करन सिंह व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेनू की मौत के बाद से घंटाघर आंबेडकर पार्क के बाहर धरने पर बैठे रेनू के सास ससुर यानी ऋषि के माता-पिता को पुलिस प्रशासन के हटाने के सारे प्रयास अब तक विफल हैं। वे रेनू की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उनका धरना जारी रहा। दोपहर में जवां में हुई उठावनी के बाद यहां रेनू की अस्थियों का कलश भी लाकर रख दिया गया है। वहीं पहले दिन धरने से समझाकर हटाई गईं अनिल चौधरी की मां भी धरना स्थल पर शुक्रवार को वापस आ गई हैं। वहीं, ब्राह्मण महासभा ने भी इस धरने का समर्थन किया है। इसके अलावा परिवार के लोगों की आवाजाही लगी रहती है। पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। हालांकि दिन में एक दो बार पुलिस प्रशासन के अधिकारी समझाने की दृष्टि से आए थे, मगर कुछ प्रयास करने के बाद वापस लौट गए। बता दें कि यह परिवार रेनू की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें