फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः निर्यातक के यहां चौथे दिन भी आयकर का ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्यातक रोहित अग्रवाल के घर एवं फैक्टरी में आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच लगातार चौथे दिन जारी रही। अधिकारी निर्यातक के विदेश से आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बयान के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया है।
विज्ञापन

निर्यातक रोहित अग्रवाल के रानी लक्ष्मीबाई स्थित आवास एवं सारसौल स्थित अन्नू ओवरसीज फैक्टरी पर आयकर विभाग की जांच बृहस्पतिवार से चल रही है। अधिकारी चार दिन से घर एवं फैक्टरी पर डेरा डाले हैं। घर एवं फैक्टरी के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई है। तमाम कंप्यूटर, लैपटॉप तलाशे गए हैं।
निर्यातक के यहां भारी मात्रा में ज्वेलरी, नकदी एवं संपत्ति बरामद होने की चर्चा है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। देश के दूसरे शहरों में संपत्ति मिलने की अटकलें लगाई जा रही है। घर एवं फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों के बयान रिकार्ड किए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारी घर एवं फैक्टरी का गेट बंद कर जांच कर रहे हैं। न तो स्वयं किसी से बात कर रहे हैं और न ही घर एवं फैक्टरी में मौजूद लोग कुछ बोल रहे हैं। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोविट प्रोटोकॉल के कारण निर्यातक को अलीगढ़ पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें