पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए युवकों ने रामलीला मैदान पर मुंह पर पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिवांग तिवारी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से की है। यह हिंदुत्व के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने एवं सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पुष्कर शर्मा, वरुण शर्मा, ऋतिक सैनी, आकाश चौहान, विशाल गौतम, अक्षय, शुभम, आशुमान, आकाश आदि मौजूद थे।