फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 16 शिक्षकों को मिलेगी 30 लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान (बाद में) बेसिक शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक कोरोना के शिकार हो गए। इन शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा राशि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल नगला अहिवासी के लिपिक दिलीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय पालीमुकीमपुर बिजौली के शिक्षक दिलावर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय जलोखरी के शिक्षक अशोक कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलोखरी चंडौस के शिक्षक लोकेंद्र कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मीरपुर जवां के प्रधानाध्यापक खान मोहम्मद तारिक मुश्ताक, प्राथमिक विद्यालय साथा जवां के शिक्षक मोहम्मद यूसुफ, प्राथमिक विद्यालय तालिबनगर जवां के शिक्षक मुन्नालाल, कंपोजिट तेजापुर जवां के शिक्षक श्याम सुंदर, प्राथमिक विद्यालय भूरा की गढ़ी अकराबाद के शिक्षक भूमेंद्र पाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय भगौसा अकराबाद के शिक्षक प्रशांत उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय रामनगर भिलैठ अकराबाद की शिक्षिका सुमन, प्राथमिक विद्यालय शादीपुर टप्पल के प्रधानाध्यापक अजय कुमार अत्री, प्राथमिक विद्यालय जट्टारी नंबर-1 टप्पल की शिक्षा मित्र अनीता भारती, प्राथमिक विद्यालय छबीलपुर गंगीरी के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, जनता जूनियर हाईस्कूल गंगीरी के शिक्षक वीकेश शर्मा, प्राथमिक विद्यालय भुरियागढ़ी गोंडा के प्रधानाध्यापक परमवीर प्रकाश कोरोना के शिकार हो गए। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कोरोना से 24 शिक्षकों की मौत हो गई थी, लेकिन चुनाव ड्यूटी के दौरान 16 शिक्षकों की मौत हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट चिकित्सीय परीक्षण में सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें