फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की दोस्ती में घर छोड़ आई छात्रा प्रेमी संग पकड़ी

Sat, 10 Jul 2021 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के जरिये हाथरस के एक बैंककर्मी से हुई दोस्ती में बरेली की नाबालिग छात्रा घर से अलीगढ़ चली आई। शुक्रवार शाम गांधीपार्क बस स्टैंड पर छात्रा व उसके गैर समुदाय के प्रेमी को संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए। इस खबर पर देर रात बरेली पुलिस भी यहां पहुंच गई और दोनों को अपने साथ ले गई। इस दौरान खबर पर बजरंग दल कार्यकर्ता व पूर्व मेयर भी थाने पहुंचे। मगर उन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शुक्रवार शाम बस स्टैंड पर युवक व किशोरी इधर से उधर घूम रहे थे। जिन्हें देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ तो दोनों को पूछताछ के बहाने रोका। फिर चौकी पर ले जाकर जब पूछताछ शुरू की तो युवक ने खुद को बैंककर्मी बताकर पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो किशोरी टूट गई और उसने सच बता दिया। किशोरी ने बताया कि वह बरेली की है और बारहवीं की छात्रा है। युवक हाथरस में बैंक में नौकरी करता है। एक साल से दोनों फेसबुक पर दोस्त हैं और भागने की योजना से वह यहां आई है। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। इसी बीच युवक के गैर समुदाय का होने की खबर पर बजरंग दल कार्यकर्ता व पूर्व महापौर शकुंतला भारती आदि थाने पहुंच गए। वे लव जेहाद का आरोप लगाने लगे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें शांत किया। देर रात बरेली पुलिस यहां पहुंच गई और दोनों को अपने साथ ले गई।
कोर्ट मैरिज करने आया प्रेमी जोड़ा दबोचा
कोर्ट मैरिज करने आया प्रेमी जोड़ा शुक्रवार को दीवानी के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गैर समुदाय से जुड़ा होने पर तत्काल हरकत में आई सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई की है। छर्रा क्षेत्र का गैर समुदाय के युवक का अपने गांव की एक युवती से प्रेम संबंध है। परिवार की बंदिश के चलते बीती रात दोनों गांव से निकल आए और शुक्रवार को कोर्ट मैरिज के लिए दीवानी पहुंचे। खबर बजरंग दल को मिली तो घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चूंकि छर्रा में युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी थी। इसलिए खबर पर छर्रा पुलिस सिविल लाइंस आई और दोनों को साथ ले गई। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें