सासनी गेट चौराहे पर लोगों के साथ मारपीट करने के बाद थाने पर पहुंचा होमगार्ड
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनीगेट चौराहे पर बुधवार को नशे में धुत होमगार्ड ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने राहगीरों से गाली गलौज कर मारपीट तक कर दी और अपनी वर्दी भी उतार कर सड़क पर फेंक दी। बाद में एकत्रित भीड़ ने होमगार्ड को घेरकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने होमगार्ड को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है
बताया गया है कि होमगार्ड प्रदीप कुमार की सासनीगेट थाने की पीआरवी पर ड्यूटी थी। शाम को उसने नशे में हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक फल की ढकेल तक पलट दी। वर्दी तक उतारकर सड़क पर फेंक दी। किसी तरह भीड़ ने उसे काबू किया और पीट दिया। इस दौरान लोगों ने खूद वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल किए। खबर पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को मेडिकल कालेज में भरती कराया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार वह किसी वजह से मानसिक तनाव में था। इसी वजह से उसने यह हरकत की है। मामले में जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।