फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप विहार में ढाई लाख की लूट का खुलासा, तीन दबोचे

Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास स्थित कुलदीप विहार में दिनदहाड़े शराब सेल्समैनों से ढाई लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल रहे तीन लुटेरे दबोचे गए हैं। यह खुलासा एसओजी/सर्विलांस के प्रयास के बाद हुआ है। इन्होंने जिले में अन्य घटनाएं करना भी स्वीकारा है।
विज्ञापन

बरेली कैंट निवासी शराब ठेकेदार सुनील कुमार जायसवाल के यहां अकराबाद, नानऊ, भवनखेड़ा, विजयगढ़, पनैठी आदि में अंग्रेजी व देशी शराब के कई ठेके हैं। वे यहां कुलदीप विहार सहार रेजीडेंसी में रहते हैं। पिछले पखवाड़े उनके पनैठी ठेके पर कार्यरत सेल्समैन इगलास के नगला नहचल निवासी राकेश कुमार व बरेली के भमौरा बल्लियां निवासी रिजवान उनके घर रुपये जमा कराने आ रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया था। घटना का मुकदमा महुआ खेड़ा में दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस ने बदमाशों को तलाश रही थी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार इस घटना में शामिल बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें सुभाष बघेल निवासी बहलोलपुर लेखराजपुर लोधा, हरिश्चन्द्र निवासी भरतरी गभाना, सुन्दर लाल निवासी हकीमगढ़ी हरदुआगंज शामिल हैं। इनके पास से लूट की रकम में से हिस्से में आए एक लाख रुपये, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुआ है। इन आरोपियों ने छर्रा, लोधा, व क्वार्सी में घटनाएं करना भी स्वीकारा है। शेष रकम फरार दो साथियों के पास होने की बात स्वीकारी है।
ये भी किए गए गिरफ्तार
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट थाना पुलिस ने सौरभ निवासी इंदिरा नगर को तमंचे सहित दबोचा है। वहीं बन्नादेवी पुलिस ने राजू सिंह निवासी भूपतपुर थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी बन्नादेवी व राहुल निवासी नगला मुरारी को चोरी की बाइक सहित दबोचा है।
विज्ञापन

बुलेट चोरी करते सीसीटीवी में कैद
अलीगढ़। शहर के अलग-अलग ठिकानों से चोरों ने दो बाइक चोरी की हैं, जिनमें एक सासनी गेट से बुलेट व दूसरी बन्नादेवी से स्पलेंडर बाइक चोरी गई है। सासनी गेट के लोधी विहार निवासी अरविंद की बुलेट बाइक आगरा रोड के नर्सिंग होम के बाहर से चोरी हुई है और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं बन्नादेवी आईटीआई रोड से लोधा के हरनौटी निवासी अजय की बाइक चोरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें