फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में इस्तेमाल छह वाहन होंगे नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के बाद शराब तस्करों के गैंग को उखाड़ फेंकने के क्रम में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल की अदालत ने छह ऐसे वाहनों के जब्तीकरण के आदेश जारी किए हैं, जिनको अवैध रूप से शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह सभी वाहन जिले के विभिन्न थानों में खड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस की रिपोर्ट आने पर कोर्ट ने चले मुकदमे के बाद आदेश जारी हुआ है। इन सभी वाहनों की नीलामी होगी, जिससे अर्जित धन को सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा। वाहनों में राजीव कुमार निवासी बवाना दिल्ली के नाम पर दर्ज हरियाणा नंबर की क्रेन, रवेंद्र गुप्ता निवासी स्वरूप नगर, दिल्ली के नाम पर दर्ज दिल्ली नंबर की कार, अनीस निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के नाम पर दर्ज कार, कुलदीप चौधरी निवासी भारत कालोनी, फरीदाबाद के नाम पर दर्ज कार, होती सिंह निवासी नेहरू नगर, दिल्ली के नाम पर दर्ज कार, जगदीश चंद्र निवासी बल्लभगढ़ के नाम पर दर्ज कार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें