दादों थाना क्षेत्र के दरी आलमपुर गांव में शनिवार देर शाम 25 वर्षीय अंशुल कुमार पुत्र राजेश कुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में अंशुल बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन निजी चिकित्सक के पास अंशुल को लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
प्रकरण के अनुसार अंशुल देर शाम खाना खाकर छत पर टहलने के लिए पहुंचा था। छत के पास से एक हाईटेंशन लाइन जा रही है। किसी तरह अंशुल उसके संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन छत पर पहुंचे और अंशुल को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। अंशुल की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्यूरो