शनि देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिदेव मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ। जगह-जगह राहगीरों को शर्बत व ठंडा जल पिलाया गया। शनिदेव मंदिर मानिक चौक में कोविड-19 के प्रोटोकाल के हवन-यज्ञ हुआ। शहर विधायक संजीव राजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संजय शर्मा, पार्षद लक्ष्मी नारायन लच्छा, हृदेश कुमार, बाल किशन, संजय जस्ता, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, राकेश स्क्रैप, जवाहर लाल, कुलदीप, गोपाल बाबू, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश डिब्बा, पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान शनिदेव जयंती पर बस स्टैंड के पास शर्बत प्याऊ स्टाल लगाया गया। शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष(पश्चिमी उत्तर प्रदेश) राजेश गौड़, मंडल अध्यक्ष बबलू पाराशर, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। यहां जिला प्रभारी विपिन उपाध्याय, संरक्षक महेश महेश गौतम, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, बरौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। शनि देव जयंती पर दुबे के पड़ाव सब्जी मंडी मार्केट में लोगों को शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर आचार्य यश भारद्वाज, नकुल वार्ष्णेय डिबाई वाले, भरत राज गुप्ता, रतन वार्ष्णेय, संदीप सोनवानी, गोविंद वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, संदीप मित्तल, लक्की दूध, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। मनकामेश्वर शनिदेव मंदिर पर श्री शनि देव महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शनि वंदना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर शनि देव मंदिर बहादुरपुर प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
101 दीपकों से शनिदेव की महाआरती
अलीगढ़। महाराजा अग्रसेन समिति युवा शाखा द्वारा प्राचीन शनि मंदिर शिवपुरी में शनिदेव का अभिषेक व माल्यार्पण करके 101 दीपकों से महा आरती की गई। यहां डॉ. दिनेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हेमंत गर्ग, अक्की, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, यश गोयल, आशीष अग्रवाल, राजू, विशाल, अनुज कुमार, चिराग कुमार, ध्रुव कुमार, देवांश, राहुल, अरुण, गर्व, कुशल, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।