फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने से रोका तो हमला, भाजपाई पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट के जयगंज इलाके में बुधवार देर शाम नशे के उत्पाद बेचने से रोकने के विवाद में कुछ लोगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। हमले का आरोप गैर समुदाय के लोगों पर होने की खबर मिलते ही पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम भाजपाई मौके पर पहुंच गए। बाद में थाने पहुंचकर कार्रवाई की बात कही। पुलिस के ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर ही सभी लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

इस संबंध में थाने में दी गई तहरीर में शैलेंद्र यादव ने कहा है कि उसके घर बाहर इलाके का ही उम्रदराज व अन्य लोग नशा उत्पाद बेचने का धंधा करते हैं। वहीं वे लोग नशा करते हैं। इसका विरोध करने पर वे भलाबुरा कहते हैं। आज भी दोपहर में उन्हें टोका गया था। उस समय उन्होंने घर की बहन बेटियों तक को सबक सिखाने की धमकी दी थी। इसी विवाद में शाम को ये लोग हमलावर होकर उसके घर पर चढ़ आए और मारपीट की। किसी तरह परिवार के लोगों ने खुद को बचाया। इस बात की खबर पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम भाजपाई मौके पर आ गए। बाद में सभी लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कार्रवाई की बात कही। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में शैलेंद्र की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी। भाजपाई थाने आए थे, उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें