लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को सर्किल प्रथम क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले 15 दुकानदार आदि लोगों पर मुकदमा दर्ज कराए हैं। वहीं सिविल लाइंस में भी पांच मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। शहर भर में 331 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के साथ दिन में कोतवाली, सासनी गेट व देहली गेट में भ्रमण के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के 15 मामले पाए गए, जिनमें 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। इसी तरह पांच मुकदमा सिविल लाइंस में दर्ज किए गए हैं। एक दुकान को सील किया गया। वहीं मौके से 87 चालान भी किए गए। इधर, दिन भर में शहर में 331 लोगों पर कार्रवाई की गई है।