शादी समारोह के दौरान सजा गेस्ट हाउस ।
- फोटो : CITY OFFICE
शनिवार से शुरू हुए सहालग के पहले दिन बैंड बाजे नहीं बजे। इसका प्रमुख कारण कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर है। शनिवार को शहर में होने वाली अधिकांश शादियां रद्द हो गईं। जो शादियां हुई वह लोगों की सीमित संख्या व प्रोटोकॉल के दायरे में हुई।
अलीगढ़ टैंट, बैंक्वेट हॉल व मैरिज होम एसोसिएशन के संरक्षक व उप्र टैंट व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को शहर में कई जगह शादियां प्रस्तावित थीं। जिनमें से अधिकांश शादियां आगे के लिए टल गई हैं। उन्होंने बताया कि समझदार समाज के लोग वर्तमान हालात को देखते हुए विवाह कार्यक्रम से बच रहे हैं। सीमित संख्या में शादियां आयोजित हो रही हैं। अपने स्टाफ को भी भेजा है। कोरोना कर्फ्यू में उन्हें कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वयं शादी वाले परिवारों से निवेदन कर रहा हूं कि पहले अपना जीवन सुरक्षित रखें। जान हैं तो जहां है। फिलहाल होने वाले कार्यक्त्रस्मों को टाल दें। कोरोना बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करें। खुद बचेंगे तो परिजनों को बचा पाएंगे।