दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला।
- फोटो : CITY OFFICE
चार दिवसीय टीका उत्सव के दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ है। 17869 में से 8006 हजार लोग टीका लगवाने पहुंचे। प्रथम डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 38 है, जबकि शत प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे।
देश में 11 से 14 अप्रैल 2021 तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है
इसमें अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन टीकाकरण का प्रतिशत 40 से भी कम था। दूसरे दिन टीकाकरण में मामूली सुधार हुआ है। लक्ष्य 17869 के विरुद्ध 8006 लोगों को टीका लगाया गया है, जो 44.80 प्रतिशत है। 15907 लोगों को प्रथम एवं 1962 लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 6044 लोग प्रथम एवं 1962 लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को भ्रांति हो रही है कि कोरोना नहीं हुआ है तो टीका क्यों लगाएं। यह टीका इसलिए लगाया जा रहा है कि आप सुरक्षित रहे और दूसरे किसी व्यक्ति को कोरोना न हो। यह टीका उन्हें भी लगाना है, जिन्हें कोरोना हुआ था और अब ठीक हो गए हैं।
कोविड की जांच कराने के लिए फार्म भरने में मदद करतीं डीएस कॉलेज की छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE