फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते प्रभावित रहेगा रेल संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गाजियाबाद-टूंडला रेलवे खंड पर सुदृढ़ीकरण एवं चिपियाना बुजुर्ग व गाजियाबाद के मध्य बन रहे ओवरब्रिज निर्माण व रेग्युलेशन कार्य के चलते रेल संचालन बाधित रहेगा। सीपीआरओ अजीत कुमार ने बताया कि 10,12, 13,14, 18, 20, 22 व 23 अप्रैल को गाजियाबाद- अलीगढ़ के रास्ते चलने वाली दैनिक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद की बजाय खुर्जा, मेरठ सिटी सहारनपुर के रास्ते संचालित होगी। इसी तरह दरभंगा नई दिल्ली कानपुर सेंट्रल से टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़ गाजियाबाद, दिल्ली रूट पर चलेगी। पुरी नई दिल्ली मारीपत स्टेशन पर इन तारीखों में मारीपत व टूंडला के मध्य 50 मिनट के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा। गया- नई दिल्ली, कामाख्या दिल्ली, सीतामढ़ी -आनंद विहार टर्मिनल सहरसा नई दिल्ली, मालदा टाउन दिल्ली, कानपुर सेंट्रल भिवानी, दरभंगा -नई दिल्ली, मऊ आनंद विहार, प्रयागराज संगम को अलग-अलग समय के लिए रेग्यूलेट किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें