फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का पंजीयन गेहूं खरीद केंद्र पर ही कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण के नाम पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों को अब ये बहाना महंगा पड़ सकता है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि जिन किसानों का गेहूं खरीद के लिए आनलाइन पंजीकरण नहीं है, उनका पंजीकरण केंद्र पर ही किया जाए। पंजीयन के बाद उनका गेहूं लिया जाए। पंजीयन के नाम पर बहानेबाजी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे। जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 10229 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अब तक 38940 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इस बैठक में खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम व मंडी परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम तहसीलों में प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर लेखपालों की ड्यूटी लगाएं, ताकि किसानों को कोई समस्या न होने पाए। किसानों की मांग को देखते हुए तत्काल क्रय केंद्र खोलें जाएं। संबंधित अधिकारी लगातार गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते रहे। किसी भी केंद्र पर बोरे की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें