डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की मुख्य परीक्षा-2021 अब दो घंटे की होगी। पहले तीन घंटे में परीक्षा होती थी।
विश्वविद्यालय की अलीगढ़ इकाई की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुुनीता गुप्ता ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम का संपूर्ण समावेश करते हुए 10 प्रश्नों को शामिल किया गया है, जिनमें चार प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थियों को देना होगा। समिति में कहा गया कि प्रश्नपत्र की रचना ऐसी हो, जिसे दो घंटे में विद्यार्थी हल कर सकें। साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व संस्कृत साहित्य के प्रश्नपत्र में आवश्यकतानुसार व्याख्या पर आधारित प्रश्नों का समावेश किया जाए।