संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम कोल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में खलबली मच गई। इस दौरान चार कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके साथ ही कार्यालय में सक्रिय दलालों के बीच खलबली मच गई। दलाल एसडीएम को देख दौड़ भागे।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि एआरटीओ ऑफिस में विजय रानी, केके गौतम (प्रधान सहायक), अतिउर्हमान (वरिष्ठ लिपिक), आरटीओ कार्यालय में आयुष भटनागर (कनिष्ठ सहायक) अनुपस्थित मिले। इन सभी को लेकर डीएम को रिपोर्ट सौंपी है। वेतन कटौती के लिए संस्तुति की गई है। इसके साथ ही तहसील के सब रजिस्टार प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उप निबंधक कार्यालय में हशेंद्र कुमार वशिष्ठ व तहसील में राजेश कुमार (चपरासी) अनुपस्थित मिले। इसको लेकर नाराजगी जताई। तहसील में राजेश कुमार (चपरासी) के विषय में पता लगा कि वह पिछले कई दिनों से अनुपस्थित है। इसलिए उसका मार्च का वेतन रोका गया।