फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, मूल्यांकन कार्य तथा अन्य विविध कार्यों के लिए सभी प्रधानाचार्यों ने अपने स्कूलों के शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे में डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि 20 मार्च तक विभाग की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर 22 मार्च तक कार्यालय में सूचना दे दें।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने पत्र जारी कर कहा है कि परिषद की वेबसाइट पर 20 मार्च की रात्रि 12 बजे तक ही त्रुटि रहित शिक्षकों का विवरण अपलोड कर देना है। इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी। जो प्रधानाचार्य शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं करेंगे। उन पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वहीं अगर विद्यालय से शिक्षक छोड़कर चले गए हैं तो उनका डाटा डिलीट कर दिया जाए। इसकी जानकारी 22 मार्च तक डीआईओएस कार्यालय में जमा भी करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें