फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर मुकदमा दर्ज होने से सपाई आग बबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद में पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने से सपाई आग बबूला हैं। सपाइयों ने कहा कि पूर्व सीएम को राजनीति का शिकार बना कर बदनाम किया जा रहा है। वह शुरुआत से ही मीडिया से दोस्ताना संबंध रखते हैं। मीडिया बंधुओं के साथ बदसलूकी करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराना राजनीतिक षडयंत्र है। पूरे देश और प्रदेश की जनता जानती है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव सादगी पसंद, ईमानदार, स्वच्छ छवि के इंसान हैं। उन्होंने यूपी में हर तरफ विकास कराया है। ऐसे नेता पर झूठा मुकदमा दर्ज कराना मौजूदा भाजपा सरकार की छोटी और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। पुरानी कहावत है ’विनाश काले विपरीत बुद्धि’ अब भाजपा का अंत आ चुका है। जनता भाजपा सरकार के झूठ, महंगाई, अपराध और तानाशाही से दुखी है। भाजपाइयों को सिर्फ इंसान से इंसान को लड़ाना, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, कानून व्यवस्था बिगाड़ना, नफरतें पैदा करना ही आता है। वक्त आने पर जनता इस झूठ का जवाब देगी। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनता अपने चहेते युवा नेता अखिलेश यादव के साथ हैं। सपा इस झूठे मुकदमे का जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें