फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर घर से लाखों की चोरी कर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला मल्लाह में रहने वाले जेएन मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के घर से रात उनका नौकर लाखों का माल लेकर चंपत हो गया। घटना के समय पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज में था। सुबह जब चोरी की खबर मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरसैयद नगर से सटे नगला मल्लाह निवासी अली अजहर उर्फ रिक्की जेएन मेडिकल कॉलेज में सेवारत हैं। इन दिनों उनकी मां बीमार हैं और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इसलिए वे शुक्रवार रात अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मां के पास ही रुके हुए थे। उनके घर में मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी शरीफ परिवार के साथ बतौर नौकर रहता है और उन्हीं के घर में किराये पर भी रहता है। वह यहां छह साल से रह रहा है। अजहर के अनुसार शुक्रवार रात उन्होंने शरीफ को फोन करके यह सूचना दी कि वे रात में घर नहीं आएंगे। इसलिए अंदर से ताला बंद कर ले। इसके बाद सुबह जब वे घर पहुंचे तो गेट खुला था। कमरों के ताले टूटे पड़े थे। शरीफ अपनी पत्नी व बच्चे के साथ गायब था। अंदर देखने पर पता चला कि घर से करीब 8 लाख रुपये कीमत के जेवरात, कपड़े आदि सामान गायब था। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस व्यक्ति पर संदेह जताया गया है उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें