फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में भिड़े दो परिवार, जमकर पथराव

Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
जयगंज में हुई मारपीट पथराव के बाद घटना स्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट क्षेत्र स्थित जयगंज पीपल वाली गली में बृहस्पतिवार देर रात पुरानी रंजिश में दो परिवारों में मामूली कहासुनी के चलते झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और मारपीट भी हुई। झगड़े में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार पीपल वाली गली निवासी दीपक सर्राफ की फूल चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। उनका मोहल्ले के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। एक साल पहले भी कुत्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात उनका बेटा एश्वर्य दीप अपने दोस्त अंकित के साथ फूल चौराहे से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे। वह जैसे ही मोहल्ले में आए तो दूसरे पक्ष के लोगों से उनका विवाद हो गया और तू-तू मैं-मैं के बीच मारपीट हो गई।

उसके बाद यह दोनों घर पहुंचे तो आरोप है कि दूसरा पक्ष घर पर भी हमलावर होकर आ गया। इस दौरान मारपीट के बीच दोनों ओर से पथराव हो गया। पथराव में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और हिमांशी, निशा, एश्वर्य दीप सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार आपसी विवाद में ईंट पत्थर फिंक गए थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें