फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन आज अलीगढ़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम खुर्जा से अलीगढ़ आएंगी। वह यहां पर एक दिनी प्रवास कर कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मंगलवार को सर्किट हाउस में पहुंचेगी और विश्राम करेंगी। इस दिन उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। बुधवार 13 जनवरी को वह सुबह स्पाइडर लॉक्स तालानगरी में ताला बनाने की प्रक्रिया, ओडीओपी योजना सहित औद्यौगिक मुद्दों पर कारोबारियों से वार्ता करेंगी। दोपहर एक बजे से वह सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद एफपीओ, प्रगतिशील किसानों, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल के भ्रमण को देखते हुए सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र पीयूष मोर्डिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक यातायात सतीशचंद्र ,पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुणावत, पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. अरविंद कुमार द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई है। जिसमें राज्यपाल के आगमन से लेकर उनके आगरा जाने तक सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी सौंपी गई।
मिनट टू मिनट प्रोग्राम
12 जनवरी मंगलवार
4.15 बजे ऱ् खुर्जा से अलीगढ़ रवानगी
5.15 बजे ऱ् एटा चुंगी के रास्ते सर्किट हाउस
13 जनवरी बुधवार
10-11 बजे ऱ् सर्किट हाउस में बैठक
11.10 बजे ऱ् स्पाइडर लॉक तालानगरी में भ्रमण
11.50 बजे ऱ् सर्किट हाउस में वापसी
12.00 बजे ऱ् भोजन अवकाश
02.00 बजे ऱ् भोजन पश्चात आराम
02.20 बजे ऱ् क्षय रोग पीड़ित बच्च्चों से मुलाकात
02.40 बजे ऱ् स्वयं सहायता समूहों से बैठक
03.10 बजे ऱ् आगरा रवानगी
दो दिन शहर में रूट डायवर्जन
- दिल्ली की ओर से भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित।
- अतरौली की ओर से सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित।
- एटा रोड पर सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित।
- अनूपशहर रोड से सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित।
तीन हिस्सों में बांटकर जिले का फोर्स सुरक्षा में तैनात
राज्यपाल के आगमन को लेकर जिले के सभी एएसपी, सीओ व इंस्पेक्टर/एसओ सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। इन्हें तीन टुकड़ियों में बांटा गया है। एक टुकड़ी सर्किट हाउस पर सुरक्षा इंतजाम देखेगी। दूसरी टुकड़ी ताला नगरी में आने जाने के दौरान सुरक्षा इंतजाम देखेगी और तीसरी टुकड़ी आने जाने के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम देखेगी।
विज्ञापन

रामघाट रोड होगा वनवे, बाईपास पर जीरो ट्रैफिक
जिस दौरान राज्यपाल का काफिला बाईपास के रास्ते शहर में आएगा और वापस जाएगा। उस दौरान बाईपास पर एटा चुंगी से सर्किट हाउस के बीच जीरो ट्रैफिक रखा जाएगा, जबकि रामघाट रोड पर तालानगरी आने जाने के दौरान वन वे ट्रैफिक रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें