फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पूरे हुए, 175 सिपाहियों के थाने बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 175 उन सिपाहियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया है जो तीन साल से एक ही थाने में थे। मंगलवार देर रात यह तबादला आदेश जारी किया गया है। साथ ही तत्काल रवानगी व नए तैनाती स्थल पर आमद के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पुलिस महानिदेशालय स्तर से यह मानक तय किया गया है कि एक ही थाने में सिपाही तीन साल से अधिक तैनात नहीं रह सकेगा। दिसंबर माह के बाद जिले में ऐसे सिपाहियों की समीक्षा शुरू कराई गई। चार दिन से चल रही समीक्षा के बाद मंगलवार को 175 सिपाहियों के एक थाने से दूसरे थाने तबादले किए गए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसा किया गया है कि शहर में जमे सिपाहियों को देहात और देहात में जमे सिपाहियों को शहर भेजा गया है। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार समीक्षा के बाद जिले में 175 सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। अब इससे ऊपर के स्टाफ की समीक्षा के बाद उनके तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें