फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख करोड़ के मिठाई कारोबार को खत्म करने का साजिश

विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देश के एक लाख करोड़ रुपये के मिठाई कारोबार को बहुराष्ट्रीय कंपनियां खत्म कराने की कोशिश कर रही हैं। हमारी सरकार जाने या अनजाने में उनके झांसे में आ रही है। देश के मिठाई कारोबारियों को एकजुट करके ही कारोबार को बचा सकते हैं। यह बात फेडरेशन ऑफ स्वीट एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर्स, मुंबई के निदेशक फिरोज एच नकवी ने कही। फिरोज एच नकवी एवं आफताब देश के मिठाई कारोबारियों को एकजुट करने के लिए उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को फेडरेशन के नेताओं ने रामघाट रोड स्थित कुंजीलाल फूड हाउस में शहर के मिठाई कारोबारियों के साथ बैठक की एवं एकता बनाने का आह्वान किया। फिरोज एच नकवी ने बताया कि देश में करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का मिठाई कारोबार है। मिठाई एवं नमकीन कारोबारी साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये सरकार को जीएसटी के रूप में देते हैं। 10 से लेकर 30 लाख लोग मिठाई कारोबार से सीधे जुड़े हैं।
फिरोज नकवी का कहना है कि विदेशी कंपनियों को चाकलेट, पेय पदार्थ आदि में कलर मिलाने की छूट है लेकिन लड्डू में हम कलर नहीं डाल सकते। सरकार स्वदेशी एवं विदेशी कंपनियों के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रही है जो ठीक नहीं है। फिरोज नकवी ने कहा कि वह आगरा, वृंदावन, बरेली सहित कई शहरों में जाकर बैठक कर चुके हैं। सुमित गोयल कुंजीलाल ने बताया कि फेडरेशन के पदाधिकारी आए थे। उनके साथ यहां के मिठाई कारोबारियों की बैठक हुई। अलीगढ़ में नए लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए मिठाई इंस्टीट्यूट की स्थापना की मांग की गई। अनिल कुमार गोयल, मुदित गोयल, सुरेश बढ़ेरा, नकुल, अमित ख्यालीराम, अनिल, निखिल घंटेवाले, अनिल अग्रवाल हरदुआगंज, रोहित, प्रदीप ख्यालीराम, सौरभ, मनवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें