पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के शताब्दी समारोह पर मंगलवार को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सर्किट हाउस के सभागार में बैठकर जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के गन्न मंत्री सुरेश राणा ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर लाइव देखा। संबोधन के बाद सुरेश राणा ने कहा कि पीएम का संबोधन देश को एकता का रास्ता दिखाने वाला है।
प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने वालों में सांसद सतीश गौतम, विधायक दलवीर सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, रवेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, क्षेत्र पदाधिकारी श्यौराज सिंह, हेमंत राजपूत, जिला पदाधिकारी डॉ. गोपाल माहेश्वरी, उमेश राघव, मनोज सिंह, हरेंद्र कालू, सीताराम अग्रवाल, जयदीप गौड़, गजमोतिन राजपूत, शिवनारायण शर्मा, पंकज पवार आजि मौजूद रहे।