फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवती की जबरन शादी करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वह उसकी शादी दूसरे समुदाय के युवक साथ कराना चाहते हैं। इसके चलते उसे कई दिनों तक शाह जमाल स्थित एक दरगाह में बंधक बनाकर रखा गया। वहां से किसी तरह बचकर आई।
विज्ञापन

मंगलवार को युवती को हिंदू महासभा के अशोक पांडे और संजीव बजाज ने एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया। एसएसपी को दिए शिकायत गए पत्र में युवती ने बताया कि वह 19 वर्ष की है। उसके चाचा, चाची और पिता एक कारखाने में काम करते हैं। उसकी दादी चार साल से बाबा को छोड़कर शाह जमाल स्थित एक दरगाह में रहने लगी हैं। उसके पिता, चाचा और चाची उसकी शादी दूसरे समुदाय के युवक से कराना चाहते हैं्। उसे चार दिन पहले उसकी दादी के पास दरगाह में भेज दिया गया। वहां उसकी शादी की तैयारी की जाने लगी, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल आई। इसके बाद उसने अपने परिचय के एक युवक से विवाह कर लिया। अब परिवार वाले उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मंगलवार को युवती भाजपा नेता संजू बजाज और हिंदू महासभा के अशोक पांडे के साथ एसएसपी मुनिराज जी के पास पहुंची और पूरी घटना से अवगत कराया। भाजपा महानगर के मंत्री संजू बजाज ने एसएसपी से युवती की जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें