फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक टोल प्लाजा नहीं दे रहा ओवरलोड वाहनों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों का डाटा देने में मडराक टोल प्लाजा के अधिकारियों की ओर लापरवाही की जा रही है। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। पत्र के आधार पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को शिकायती पत्र लिखा है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन के मुताबिक मंडल के सभी टोल संचालकों से 15 दिन में गुजरे ऐसे सभी लोडिंग और सवारी वाहनों की डिटेल मांगी है, जो ओवर लोड थे। उन वाहनों की टोल रसीद की रकम के हिसाब से दस गुना जुर्माने का चालान तैयार करके वाहन स्वामी को भेजा जाएगा। इसी क्रम में मडराक टोल प्लाजा को भी पत्र जारी किया गया था। मगर, वहां से वाहनों की डिटेल नहीं भेजी जा रही है। इस मामले में जिला प्रशासन को पत्र जारी कर कार्रवाई की मांग की है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि आरटीओ प्रवर्तन की ओर से मिले शिकायती पत्र के आधार पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र जारी कर मामले में कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें