पैसे का लालच देकर मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति का मासूम बच्चा बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी मोहल्ले का ही जावेद आ गया और बच्चे को पैसों का लालच देकर अपने घर ले गया।
यहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला। बच्चा जब देर तक घर नहीं वापस आया तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। बच्चा रोता हुआ अपने घर पर आ गया। खून से सने बच्चे को देखकर परिजन दंग रह गये। पति पत्नी बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह से दबोच लिया। पुलिस ने बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।