पुलिस महकमे में कोरोना लगातार बढ़ने से पुलिस लाइन में एसएसपी दफ्तर में फरियादियों की भीड़ की छंटनी करने के लिए कुछ कायदा तय किया गया है। इसके तहत एक रजिस्टर भी गेट पर लगाया गया है कि जो लोग लगातार आ रहे हैं, उन्हें बाहर ही मुलाकात से रोका जाए। इसी क्रम में सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे कुछ लोगों ने मुलाकात न होने पर हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में बात एसएसपी तक पहुंची तो उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया, तब जाकर बात शांत हुई।
कोरोना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है कि बाहर एक गेट पर रजिस्टर रखा गया है, जिसमें आए दिन शिकायत लेकर आने वालों को और छोटी मोटी शिकायत वालों को बाहर ही शिकायती पत्र लेकर वापस किया जा रहा है। इसी कड़ी में अतरौली से कुछ महिलाएं आई थीं, जो कई दिन से आ रही थीं। इनको जब रोका तो यह हंगामा करने लगीं। बाद में एसएसपी से मिलने के बाद ही वापस लौटीं।