पं. दीनदयाल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जा रहे कोरोना योद्धा को प्रमाण पत्र देते कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो दूसरी तरफ अधिकतर संक्रमित मरीज 10 दिन आइसोलेशन में रहने के बाद स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
मंगलवार को 31 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। खैरेश्वर मार्ग स्थित जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के एल-1 हॉस्पिटल से 22 लोग कोरोना वायरस को पराजित कर घर लौटे हैं। जीवन ज्योति से अब तक 35 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
वर्तमान समय में 52 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय से मंगलवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। मरीजों ने बेहतर इंतजाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की हेल्प डेस्क से डॉ. एम इस्लाम द्वारा घर पर फोन कर संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी दी जा रही है।