प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतराज अफसरों की क्लास ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की प्रगति की समीक्षा की। एनओएलबी में बन रहे सभी शौचालयों का निर्माण 30 जुलाई तक करने के आदेश जारी किए।
प्रमुख सचिव ने स्पष्ट कहा कि शौचालय निर्माण का सत्यापन कराया जाए और अनियमितताएं पाये जाने पर संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि अब तक नो वन लेफ्ट बिहाइंड योजना में 41 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 31 हजार शौचालय बन गए हैं। शेष दस हजार को इसी माह के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में पंचायत घर के लिये जमीन न होने की समस्या आ रही है। इसकी जानकारी डीएम को उपलब्ध करा दी गई है।