फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर में प्राधिकरण की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, मुकदमा

विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण व नगर निगम की टीम ने मंगलवार को स्वर्ण जयंती नगर क्षेत्र में प्राधिकरण की करोड़ों की बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। इस 1900 वर्ग मीटर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल बना ली थी। जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवाल तोड़कर यहां प्राधिकरण का बोर्ड लगवा दिया। वहीं नगर निगम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर में गाटा संख्या 277 में प्राधिकरण की 1900 वर्ग मीटर भूमि है। इससे सटी कुछ भूमि नगर निगम की भी है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने प्राधिकरण की इस जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया था। इसकी सूचना मिलने पर प्राधिकरण व नगर निगम की टीमों ने एसडीएम कोल संजीव ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को छापा मारा। एक्सईएन डीएस भदौारिया व ओएसडी आलोक गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जमीन की नापजोख की और उसके बाद बनाई गई बाउंड्रीवाल को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया। इस दौरान उस पक्ष के लोगों ने जमीन को अपना बताकर व प्रभाव जमाकर कार्रवाई को रुकवाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन टीम व क्वारसी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाकर वहां प्राधिकरण की संपत्ति होने संबंधी बोर्ड लगवा दिया गया है। जांच की जा रही है कि संपत्ति पर कब्जा आखिर किसने किया और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
इधर, इस मामले में नगर निगम ने क्वारसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व निरीक्षक राकेश टार्जन बाबू ने आरोप लगाया कि किशनपुर ग्राम में गाटा संख्या 273 क्षेत्रफल 0.461 हेक्टेयर भट्टा ईंट तथा क्षेत्रफल 1.095 हेक्टेयर बरसाती नाला एवं गाटा संख्या 279 क्षेत्रफल 0.012 हेक्टेयर भट्टा ईंट व गाटा संख्या 101 क्षेत्रफल 0.127 हेक्टेयर रास्ता एवं 0.115 हेक्टेयर दीगर बंजर राजस्व अभिलेखों में अंकित होने के कारण नगर निगम की संपत्ति है। संपत्ति के कुछ भाग पर सिविल जज न्यायालय में वाद जगदीश चंद्र बनाम नगर निगम विचाराधीन है। इस जमीन पर जगदीश चंद्र के पुत्र अविरल माहेश्वरी एवं शमन माहेश्वरी द्वारा निर्माण कराये जाने की सूचना मिली थी। जब तक वाद का निराकरण न हो जाये तब तक यहां निर्माण नहीं हो सकता है। उनकी तहरीर पर क्वार्सी थाने में टेेलीफोन एक्सचेंज के बराबर एएमयू रोड निवासी अविरल माहेश्वरी व शमन माहेश्वरी पुत्र जगदीशचंद्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-जिस जगह पर बाउंड्री लगाने हटाने की बात कही जा रही है। उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। वह हमारी पड़ोसी जमीन है। जिस समय कब्जा हटाया गया था, उस समय मैं भी वहां पहुंचा था। विवाद से हमारी जमीन का कोई लेना देना नहीं है। हमारे पास तो हमारे पिता के नाम आवंटन व कोर्ट की डिग्री भी है। फिर भी बेवजह मुकदमा दर्ज कराया गया है। हम अफसरों पर अपना पक्ष रखेंगे।-शमन माहेश्वरी व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें