फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनी में काम दिलाने के बहाने असम ले जाकर मंगवाई भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के आधा दर्जन लोगों ने अपने गांव के एक युवक पर एक नामी कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने असम ले जाकर भीख मंगवाने का आरोप लगाया है। मजदूरों की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि लॉक डाउन से पहले गांव का एक युवक उनको नौकरी दिलाने के बहाने असम के ईटानगर में ले गया था। वहां जाते ही उसने पैसे और बैंक के कागजात छीन लिए। इसके बाद वह भीख मंगवाने लगा और सारा पैसा छीन लेता। दो वक्त का खाना भी जैसे-तैसे देता था। बमुश्किल वहां से भागकर 16 जून को अलीगढ़ पहुंचे हैं। एसएसपी ने थाना खैर के इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें