फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्पेशल ट्रेनों से रवाना होंगे ईंट भट्ठा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते फंसे ईंट-भट्ठा मजदूरों को बिहार भेजने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बुधवार को एक और बृहस्पतिवार को दो ट्रेनें जंक्शन के प्लेटफार्म सात से श्रमिकों को लेकर बिहार के नवादा और गया जाएंगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि ईंट भट्ठा संचालकों ने अपने खर्च पर मजदूरों को भेजने की हामी भरी है। इसके बाद जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा था। शासन के पत्र पर रेलवे से तीन स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था कराई गई है। एक ट्रेन आज शाम पांच बजे अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म सात से रवाना होगी। इसमें 1750 श्रमिकों को भेजा जाएगा। वहीं, बाकी की दो ट्रेनों को कल रवाना किया जाएगा। श्रमिकों का डाटा रिकार्ड करने के साथ ही उनकी परीक्षण कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत उनको अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें