फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने धर्म गुरुओं, व्यापारी व प्रबुद्ध लोगों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार आज से खुलने जा रहे धर्म स्थल, होटल व माल के मामले में की गई व्यवस्थाओं पर आम सहमति बनाने के लिए प्रशासन ने धर्म गुरुओं, व्यापारियों व प्रबुद्ध लोगों का सहयोग मांगा है। कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं, होटल, शापिंग माल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कंटेन्मेंट ज़ोन को छोड़कर धार्मिक स्थल, कार्यालय, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति जारी की गई है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

आगामी 15 से 45 दिन संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील हैं। प्रबुद्धजनों, इमाम, पुजारियों एवं अन्य धार्मिक संस्थाओं एवं संगठनों की ज़िम्मेदारी है कि वह लोगों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि अब तक 15 हजार से अधिक नमूना परीक्षण किया गया है और निरंतर सर्वे का कार्य भी प्रगति पर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें