फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती होंगे कोरोना के गंभीर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर मरीज भर्ती होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने अलीगढ़ आगमन के दौरान इसकी जानकारी स्थानीय नेताओं को दी। शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने बताया कि अब गंभीर मरीजों को जेएन मेडिकल कॉलेज- लेवल टू के बदले पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक संजीव राजा ने मांग की कि नमूना लिए जाने के बाद रिपोर्ट सभी लोगों को दी जाए, चाहे वह निगेटिव हो या पॉजिटिव। प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का इलाज कराने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ होटलों को क्वारंटीन बनाया जाए, जहां पैसा देकर लोग क्वारंटीन रह सकें। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि संक्रमित मरीजों के परिजनों का नमूना लेने एवं उसकी रिपोर्ट निर्धारित समय के अंदर देने का स्पष्ट गाइड लाइन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें