फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत हार्डवेयर सप्लायर का बेटा और सासनी गेट का सिपाही कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जयगंज बाजार बंद पड़ा हुआ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा। बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक दो दिन पहले मृत सासनी गेट के हार्डवेयर सप्लायर का बेटा है, जबकि एक थाना सासनी गेट का सिपाही है। वहीं मंगलवार को नोएडा से पॉजिटिव घोषित होकर आए पिसावा के मरीज को भी यहां अतरौली में आइसोलेट कराया गया है। इस तरह जिले में तीन नए मरीज सामने आए हैं और जिले में कुल मरीज संख्या 135 हो गई है।
विज्ञापन

सासनी गेट के लोधी विहार निवासी 55 वर्षीय हार्डवेयर सप्लायर की मृत्यु 25 मई को हुई थी। सप्लायर कई दिनों से बुखार एवं खांसी से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 25 मई को हालत बिगड़ने पर परिजन पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में ले गए थे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। उस समय वार्ड 31 के पार्षद संजय शर्मा ने कोरोना वायरस की जांच कराने की मांग की थी, लेकिन बिना जांच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका 24 वर्षीय बेटा भी पहले से बुखार से पीड़ित था और पिता की मृत्यु के समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकिसालय में भर्ती था। पिता की मृत्यु के बाद उसी ने मुखाग्नि दी थी। उसके बाद पुन: चिकित्सालय में आ गया था। उसी समय उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इधर, रिपोर्ट आने के दो घंटे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनुमति से युवक हॉस्पिटल से अपने ताऊ के लड़के के साथ घर चला गया था। इसके बाद रिपोर्ट आ गई। इसके बाद उसके घर पर एंबुलेंस भेजा गया है। अब उसे अतरौली स्थित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। उसके परिजनों को छेरत भेजा गया है।
इधर, दूसरा पॉजिटिव 28 वर्षीय सिपाही सासनी गेट थाने में तैनात है। वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। थाने की बैरक में अकेला रहता है। वह लंबे समय से थाने की जीप में नाइट ड्यूटी कर रहा था। उसने अधिकारियों को बिना संज्ञान लिए अपना कोरोना परीक्षण कराया था। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार बुधवार देर रात उसकी रिपोर्ट आने पर उसे आगरा रोड के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन करा दिया है और उसके संपर्क में रहकर साथ ड्यूटी करने वाले तीन अन्य सिपाही भी क्वारंटीन करा दिए हैं। उनकी सैंपलिंग भी कराई जाएगी। बाकी यह जांच कराई जा रही है कि वह किन किन के संपर्क में आया।
विज्ञापन

वहीं चंडौस ब्लाक के जालोखरी गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति को अतरौली के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह मंगलवार को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में टेस्ट के बाद वह पॉजिटिव पाया गया है। उसके गांव को सैनेटाइज कराते हुए परिवार को क्वारंटीन करा दिया है और आसपास के इलाके को सील कर दिया है।
-लोधी विहार का युवक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र है। उसने पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरा करने के लिए घर जाने का आग्रह किया था। उसे इस शर्त पर अनुमति दी गई थी कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो उसे अतरौली स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उससे बात हो गई है। उसके घर एंबुलेंस भेज दिया गया है। युवक को अतरौली कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं सिपाही भी पॉजिटिव आया है और पिसावा का युवक नोएडा में संक्रमित घोषित हुआ है। उसे भी अतरौली में भरती किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
कोरोना मीटर
-135 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-15 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-60 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-57 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें