नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में संक्रमित पाए गए चंडौस प्रखंड के एक मरीज की जांच दोबारा कराने की तैयारी चल रही है। इसकी संख्या जोड़ने पर जनपद में कोरोना से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। अतरौली स्थित कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती 54 वर्षीय व्यक्ति का फिर से नमूना लेकर जांच कराने की तैयारी चल रही है।
संक्रमित व्यक्ति मूलरूप से चंड़ौस प्रखंड के जालोखाड़ी गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले एंजियोप्लास्टी हुआ है। वह अन्य कई बीमारियों से भी पीड़ित है। जेपी हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने पत्र लिखकर इसकी सूचना अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है तथा अलीगढ़ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती के लिए रेफर किया है। अतरौली कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि चार दिन पहले नोएडा में जांच कराने पर वह संक्रमित पाया गया था। कल वह अलीगढ़ लौटा है। कुछ लोग यह भी सुझाव दे रहे हैं कि मरीज लेवल टू हॉस्पिटल में भर्ती करने योग्य है। उसे एल वन में नहीं रखना चाहिए। हालांकि मरीज का कहना है कि वह बिल्कुल ठीक है और उसे कोई दिक्कत नहीं है।