फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : ई-चालान काट काट ’करोड़पति’ बनी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल दक्ष
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लागू किए लॉक डाउन में एक तरफ लोगों की काम धंधे बंद होने से जेब खाली हो गई। मगर, इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की सख्ती ने सरकार के खाते में करोड़ों रुपये जमा करा दिए। इतना ही नहीं सिविल पुलिस ने भी सख्ती में कोई कमी नहीं छोड़ी। हर दिन लॉक डाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया। मगर, आलम यह है कि जनता अभी भी घरों में रहने को तैयार नहीं है। शत प्रतिशत लॉक डाउन वाले इलाकों में भी लोग चहलकदमी कर रहे हैं।
30345672 रुपये का वाहन चालान
यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सिस्टम में लागू किए गए आर्ड-ईवन सिस्टम में खूब चालान किए। बीती 25 मार्च से 26 मई तक यातायात पुलिस ने 87279 वाहनों को चेक किया। इस दौरान हर दूसरे वाहन का चालान काटते हुए 40234 वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही 309 वाहनों को सीज किया गया। इन पर 30345672 रुपये का चालान जुर्माना तय किया गया है।
विज्ञापन

धारा-188 में 1132 मुकदमों में 2360 अभियुक्त
जनपद की पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान लोगों को घरों के भीतर रखने को पिछले दो माह से एडी चोटी का जोर लगा दिया है। सख्ती का आलम ऐसा रहा है कि अब तक पुलिस ने धारा-188 के 1132 मुकदमे दर्ज किए। इनमें से 2360 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इनमें से 1949 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस सख्ती के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली, सासनी गेट, देहली गेट इलाके के लोग अभी भी चहलकदमी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस इन लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन

शहर से ज्यादा देहात के लोग समझदार
लॉक डाउन का पालन करने में शहर से अधिक देहात के लोगों ने सझदारी का परिचय दिया है। देहात के सात थाने ऐसे हैं, जिनमें एक भी मुकदमा लॉक डाउन उल्लंघन का दर्ज नहीं हुआ है। इन थानों में चंडौस, अतरौली, दादों, इगलास, बरला, गंगीरी, विजयगढ़ शामिल हैं। वहीं, शहर की बात की जाए तो यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्वाधिक लोगों को लॉक डाउन उल्लंघन के मामले दर्ज किया गया। कोतवाली में 17 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें 139 लोगों को नामजद, 21 को अज्ञात दर्ज किया गया। वहीं, गांधीपार्क में 18 मुकदमे लिखे गए, इनमें 64 नामजद रहे। इसी प्रकार बन्नादेवी में 10, सिविल लाइंस में सात, क्वार्सी में 15, सासनी गेट में 16, देहली गेट में चार मुकदमे दर्ज किए गए। सर्वाधिक मुकदमों का रिकार्ड टप्पल थाने के नाम रहा। यहां अब तक 20 मुकदमे धारा 188 के दर्ज किए गए हैं, जिनमें 28 अभियुक्त दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें