फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में साढ़े 10.51 लाख रुपये के 750 टिकट हुए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन अवधि के दौरान की रेल यात्रा टिकटों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होने के दो दिन के भीतर ही जंक्शन के आरक्षित टिकट काउंटर से 10.51 लाख रुपये कीमत के 750 टिकट रद्द हो गए हैं। दो दिन से विंडों के बाहर सुबह से ही भीड़ पहुंच रही है। यहां सिर्फ विंडों से कराए रिजर्वेशन को ही रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमआई संजय शुक्ला के मुताबिक सोमवार को ईद होने के बाद भी 400 टिकट रद्द की गईं। इन टिकटों के बदले 6.51 लाख रुपये वापस किए गए। इसके साथ ही मंगलवार को 330 टिकट रद्द किए गए। इनके बदले चार लाख रुपये वापस किए गए। टिकट रद्द करने के लिए पूरे दिन टिकट विंडों को खोला जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए लोगों को कतार में दो मीटर की आपसी दूरी के नियम के साथ खड़ा किया जाता है। इसके साथ ही आरपीएफ को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें