फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट में कोरोना का उपचार कराने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप कोरोना वायरस का उपचार किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में कराना चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को कोई आपत्ति नहीं है। कुछ शर्तों के साथ स्वास्थ्य विभाग इसकी अनुमति देने को तैयार है।
विज्ञापन

बहुत से लोग कोरोना वायरस का उपचार प्राइवेट हॉस्पिटल में कराना चाहते हैं। ऐसे लोग अब आसानी से प्राइवेट में अपना उपचार करा पाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अगर कोई आदमी कोरोना वायरय से संक्रमित है और अपना उपचार प्राइवेट हॉस्पिटल में कराना चाहता है तो उससे स्वास्थ्य विभाग को कोई आपत्ति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग देखेगा कि हॉस्पिटल प्रोटोकॉल पूरा करता है और वह संक्रमित मरीज का उपचार करना चाहता है तो हम आपत्ति नहीं करेंगे।
लाल पैथ के अलावा शहर के अन्य लैब में करा सकते हैं कोरोना जांच
लालपैथ के अतिरिक्त रामघाट रोड इडेन गार्डेन के समीप स्थित एसआरएल डायग्नोस्टिक एवं सुरेंद्रनगर वर्फखाना स्थित माडर्न डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च में अब कोरोना वायरस की जांच करा सकते हैं। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राइवेट लैब में सिर्फ लाल पैथ को अनुमति दी गई थी। अब एसआरएल एवं माडर्न डायग्नोस्टिक को भी अनुमति दी गई है। निर्धारित शुल्क जमा कर वहां कोरोना वायरस की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें