फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदः सेवइयां दूध और किराना की हुई किल्लत

विज्ञापन
ईद की तैयारी को लेकर जमालपुर बाजार में सेमई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ईद से पहले जयगंज खाईडोरा, तुर्कमानगेट, ऊपरकोट, घास की मंडी, चंदन शहीद रोड, बाबरी मंडी सहित कई इलाकों में दूध, मिठाई, फल, सब्जी, किराना की किल्लत रही। ईद की तैयारियां कर रहे रोजेदारों को सामान जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ सप्लाई करने वालों ने समान पहुंचाया तो पराग के दूध से कुछ राहत मिली नहीं तो सेवइयां बनाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

लगातार कोरोना केस मिलने के कारण जिला प्रशासन ने सासनीगेट, ऊपरकोट, देहलीगेट इलाके में सौ फीसदी लॉकडाउन कर रखा है, जिसकी वजह से महावीरगंज का थोक बाजार सहित पुराने शहर के कई इलाके बंद हैैं।
जब से ये इलाका सील हुआ है। खाने-पीने का सामान मुश्किल से मिल रहा है। जिन लोगों को यहां सभी सामानों की आपूर्ति करनी थी। वह भी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि थोक मंडी में भी दुकानें बंद है। किसी तरह से जरूरत का सामान जुटा कर ईद मनाएंगे।
विज्ञापन

काले खां, निवासी खाईडोरा।
पहली बार ईद में इतना संकट हुआ है। जिसमें पैसा देने के बाद भी सामान लेने में पसीने छूट रहे हैं। लोगों के दुख तकलीफ के बारे में कोई सुनना नहीं चाहता है। रोकटोक सही है लेकिन उसके अनुसार इंतजाम भी करने चाहिए।
मो. सादिक निवासी खाईडोरा।
ईद पर हरेक सामान बहुत मुश्किल से मिला है। दुकानें और बाजार बंद होने से त्योहार की रौनक नहीं दिख रही है। पहली बार चांद रात में सन्नाटा है। लोग अपने घरों और मोहल्लों में कैद है। सब फोन पर ही ईद की बधाइयां दे रहे हैं।
मो. यासीन, निवासी खाईडोरा।
फल, सब्जी ताजा नहीं मिल पा रही है। पैसे भी ज्यादा लग रहे हैं। इसी तरह से किराना, प्रोविजन स्टोर, दूध, मिठाई आदि की परेशानी है। जिससे इस बार का त्योहार हमेशा याद रहेगा। हम पहली बार कोरोना काल में ईद मना रहे हैं।
विज्ञापन

मो. हुसैन, निवासी खाईडोरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें