फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मृतक महिला के दोनो पुत्र सहित पांच लोग स्वस्थ होकर पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली स्थित कोविड - 19 लेवल वन हॉस्पिटल से कोरोना को पराजित कर पांच योद्धा घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना वायरस को पराजित कर स्वस्थ हुए पांचों लोगों को फूल माला पहनाकर एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया। घर पहुंचे लोगों में देहली गेट के कैलाशगली के 28 वर्षीय एवं 20 वर्षीय युवक शामिल हैं, जिनकी माता का निधन कोरोना वायरस से हो गया था। इसके अतिरिक्त कैलाश गली के 55 वर्षीय व्यक्ति, अनारकली मोहल्ला सासनीगेट की महिला एवं एक अन्य व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
अतरौली के कच्चीगढ़ी से लिए गए 16 नमूने, हॉस्पिटल से 9
अलीगढ़। अतरौली के कच्चीगढ़ी के संक्रमित युवक के परिवार के 16 सदस्यों के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त कोविड-19 हॉस्पिटल के 9 स्वास्थ्यकर्मियों के नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मध्य रात्रि में अंतिम संस्कार किए जाने से नाराज
देहली गेट के मलिक चौक निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति का अंतिम संस्कार मध्य रात्रि में किए जाने से लोग नाराज है। मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत एडीएम सिटी, सांसद एवं विधायक से की है।
विज्ञापन

मलिक चौक निवासी व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से शनिवार को हो गई थी। रात्रि में उसका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में कर दिया गया। मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि आधी रात को अंतिम संस्कार परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम सिटी, सांसद सतीश गौतम एवं विधायक संजीव राजा से की है। उनका कहना है कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो वह सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें