फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किराना की दुकान सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बाजार खुलने के समय में डीएम ने बुधवार को फिर से बदलाव किया है। अब किराना दुकान सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी। इसी समय में खाद, रसायन, बीज, कृषि यंत्र की दुकानें खुलेंगी। वहीं, मिठाई की दुकान सहित अन्य बाजार मंगलवार के आदेश के तहत ही दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक खुलेगा। मीट की दुकानें अभी बंद रहेंगी। इनके संबंध में शासन से आदेश होने पर ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक प्रात: 7 से 11 बजे दूध, दही, पनीर, डेयरी, किराना की दुकानें, पूड़ी, कचौड़ी, पकोड़े, सब्जी, फल की ढकेलें, कृषि यंत्र, कीटनाशक, खाद व बीज की दुकानें खुल सकेंगी। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मंगलवार को जारी किए आदेश के तहत ही बाजार खुलेंगे। यह सभी आदेश सामान्य क्षेत्रों में लागू रहेंगे। कंटेनमेंट जोन, हॉटस्पाट में किसी भी प्रकार की कोई दुकान नहीं खुलेगी। इस व्यवस्था को संभालने में 17 मजिस्ट्रेट और वाणिज्यकर विभाग की चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें