फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के मुंशियाने में ही बैठे-बैठे कटी कांग्रेसी नेताओं की रात

विज्ञापन
जमानत मिलने के बाद बाहर आए विवेक बंसल साथ में वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर व अन्य - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों की बसों को रोके जाने पर मंगलवार को धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं को बुधवार को आगरा में जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने में उनके साथ हुई ज्यादतियों के विषय में बताया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से भरतपुर बॉर्डर पर पहुंचे और गिरफ्तार कर लिए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने रिहा होने के बाद फोन पर बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सभी नेताओं को एत्माद्दौला थाने में रखा। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर को पूरी रात मुंशियाने में ही रखा गया। कांग्रेस नेताओं की पूरी रात बैठे बैठे ही कट गई। थाने में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। उन्होंने ही किसी तरीके से स्वयं को डिस्टेंस ही बनाकर रखा।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके लिए व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। दूसरी ओर विवेक बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर की रिहाई के बाद स्थानीय कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस नेता अखिलेश शर्मा, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, तलहा अबरार, विनोद पांडे, मुस्ताक अहमद आदि ने नेताओं की रिहाई पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें