फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होंगे कोरोना संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध मरीजों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कर उनके सैंपल लिए जाएंगे। हाई रिस्क वाले मरीजों को एल 2 और लो रिस्क मरीजों को एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सड़कों पर पैदल आ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोक कर सैंपलिंग कराई जाएगी। सूची बनाकर रोडवेज बसों से घर भेजा जाएगा। डीएम ने इसके आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया जाए एवं जो भी प्रवासी मजदूर/व्यक्ति सड़क व अन्य रास्तों से पैदल आ रहे हैं, उन्हें रोककर शेल्टर होम में खाना खिलाये जाने के साथ तथा उनकी सूची बनाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। संबंधित मजिस्ट्रेट को इन मजदूरों को अपने पत्र के साथ रोडवेज बस से उनके गृह जनपद भेजने के निर्देश दिये गए हैं। इन सभी की सूची कोरोना कंट्रोल रूम एवं डीएमवार रूम पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
अफसरों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के नोडल अधिकारी द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी जा रही हैं, उन कमियों को यथा समय ठीक कराना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिये जाते हैं, उनके अनुपालन के लिए जनपद में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये। निर्देश दिए कि कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्तियों के इलाज हेतु आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए। इसके साथ ही फीवर जनरल ओपीडी भी चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें