ट्रेन के कन्फर्म टिकट के बावजूद गंतव्य की ओर जाने के लिए प्रशासन के दफ्तरों में पास के लिए भटक रहे लोगों को प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। डीएम ने आदेश जारी कर कहा है कि ट्रेन का कन्फर्म टिकट ही पास के रूप में मान्य है। उसके बाद किसी पास की जरूरत नहीं है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने टिकट बनवा लिए हैं।
इसके बाद वांछित स्थान पर रोक टोक से बचने के लिए लोग पास बनवाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस मामले में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास किसी भी यात्रा का कन्फर्म टिकट है वो कन्फर्म टिकट ही पास माना जाएगा। कन्फर्म टिकट वालों को पास बनवाने की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए कलेक्ट्रेट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के पास अपना कन्फर्म टिकट है, उनका परिचय पत्र देखकर उनको निकलने दिया जाए।