फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में भी मुंबई से आए हैं 164 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से लौटे प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रदेश के साथ ही अलीगढ़ में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल, अलीगढ़ में भी 164 लोग बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे। इन सभी को गभाना के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में रखा गया है। शाम तक 120 लोगों के कोविड-19 परीक्षण के लिए सैंपल लिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इनको रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद होम क्वारंटीन किया जाए। इधर, जिला प्रशासन के सामने गुजरात और पंजाब से लौटे श्रमिकों को लेकर भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अलीगढ़ के 41लोग लौटे हैं। इन सभी को आईटीएम कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसके साथ ही पंजाब से लौटे 45 श्रमिकों को खैर तहसील में बनाए क्वारंटीन सेंटर में दाखिल किया गया है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि बाहरी राज्यों और प्रदेश से आने वाले श्रमिकों का हर हाल में शत प्रतिशत कोविड परीक्षण कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार के संदेह पर श्रमिक को अलग क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें